मूकनायक
राजस्थान/सांचौर
जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार
डॉ. अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन (अजाक) की जिला शाखा सांचौर द्वारा आगामी 17 नवंबर 2024 को एक अहम बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक सांचौर के मेघवाल समाज धर्मशाला में सुबह 11 बजे से होगी, जिसमें एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद रहेंगे।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 05 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले “नूतन वर्ष स्नेह मिलन और सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह” की तैयारियों पर चर्चा करना है। इस समारोह में अनुसूचित जाति वर्ग के 32 सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया जाएगा।बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि कार्यक्रम के दौरान टेंट और भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी किन भामाशाहों द्वारा वहन की जाएगी। जिलाध्यक्ष आसूलाल गोयल ने बताया कि कार्यक्रम के लिए अधिकतर भामाशाह तैयार हो चुके हैं, लेकिन कुछ व्यवस्थाओं को और पुख्ता करने की जरूरत है।जिलाध्यक्ष आसूलाल गोयल ने बताया कि यह कार्यक्रम एसोसिएशन के सदस्यों और समाज के अन्य वर्गों के लिए प्रेरणादायक रहेगा। सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने के साथ-साथ नूतन वर्ष पर आपसी स्नेह बढ़ाने का यह एक उत्कृष्ट अवसर होगा।सचिव बाबूलाल पारेगी ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। Hi

