Thursday, February 26, 2026
Homeअजमेरटोंक के देवली उनियारा विधानसभा उपचुनाव के मतदान के दौरान समरावता ...

टोंक के देवली उनियारा विधानसभा उपचुनाव के मतदान के दौरान समरावता प्रकरण में कुछ सवाल

मूकनायक /राजस्थान/ अजमेर

जिला ब्यूरो चीफ अजमेर ,कालू राम

  1. ग्रामीण मतदान बहिष्कार कर रहे थे, DM से आश्वासन चाहते थे तो DM या ADM मौके पर क्यों नहीं पहुँचे?
  2. SDM को नरेश मीणा ने थप्पड़ मारी लेकिन उसके बाद SDM कार्रवाई की बजाए नरेश भाई मैंने नहीं किया कहते क्यों नजर आ रहे है?
  3. जब पोलिंग बूथ पर यह घटना घटी तो पुलिस मूकदर्शक क्यों बनी रही?
  4. मतदान के बाद पुलिस कप्तान ने हिरासत में लेने के लिए रात का समय क्यों चुना?
  5. जब हिरासत में लेना था तो वार्ता किसलिए? लोग एकत्रित क्यों होने दिए गए
  6. जब वार्ता हो गई और नरेश ने कुछ माँग रखी तो उस पर अनुभवी उच्च अधिकारियों ने सुझाव क्यों नहीं दिए
  7. इसके बाद जब बर्बरतापूर्ण कार्रवाई करते हुए भोजन करते समय निर्दोष महिलाओं और बच्चों पर लाठीचार्ज करके आंसू गैस के गोले छोड़कर, गांव के चारो ओर आग के हवाले करके जिसमे निर्दोष लोगों को चोट आई चाहे वे पुलिसकर्मी हो या ग्रामीण इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
  8. शांतिप्रिय प्रदेश राजस्थान की यह खबर देशभर में चर्चा का विषय बनी, जिससे प्रदेश की छवि खराब हुई?
  9. जब हिरासत में नरेश को ले लिया तो फिर वो छूट कैसे गए?
  10. अनुभवहीन अधिकारियों पर अबतक कोई कार्रवाई नहीं?
  11. मामला भयानक और बेकाबू होने के बाद राजधानी के अफसर जागे पहले क्यों नहीं इंटेलिजेंस फेलियर का नायाब नमूना है!
  12. जब वीडियो जारी कर नरेश ने गिरफ्तारी देने की बात कह दी थी उसके बाद ही हिंसक उपद्रव किस मंशा ओर किस षड्यंत्र के तहत फैलाया गया?
    ………….?????
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments