मूकनायक
राजस्थान /करौली
बबलू चौधरी
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज 14 नवम्बर को बाल दिवस के अवसर पर राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह करौली पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ममता चौधरी द्वारा उपस्थित बच्चों से सौहार्दपूर्ण वार्ता कर उनको मिलने वाली सुविधाओं व उनके अधिकारों के बारे में तथा बाल दिवस के बारे में बताया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेन्द्र कुमार, बाल कल्याण समिति के सदस्य फजले अहमद व अन्य स्टाफगण उपस्थित थे। अन्त में सचिव द्वारा बच्चों को फल वितरित किये गये।

