मूकनायक
राजस्थान भ/रतपुर
संवाददाता.. राकेश कोठेनियां हलैना
बयाना ( भरतपुर ) कोतवाली थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वृताधिकारी वृत बयाना कृष्णराज आरपीएस ने बताया कि 29 सितम्बर 2024 को लाल दरवाजा कस्वा बयाना निवासी मनोज उर्फ पुलपुल ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर गाली-गिलौच कर जान से मारने की नियत से पीड़ित के ऊपर फायरिंग करने का नामजद मामला थाना कोतवाली बयाना में दर्ज कराया था। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी लवकुश पुत्र डूंगर जाति ब्राह्मण उम्र 24 साल निवासी शाहपुर थाना गढीबाजना को गिरफतार कर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

