Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का हुआ आयोजन

ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का हुआ आयोजन

मूकनायक

राजस्थान/ सांचौर


पत्रकार – टीकम पाल


सांचौर 7 नवंबर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय जनसुनवाई के तहत आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिले भर में गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन हुआ।
ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण जनों से प्राप्त हुए कृषि, पेयजल, पेंशन, विद्युत, सार्वजनिक निर्माण विभाग संबंधी परिवादों को सुनकर संबंधित अधिकारियों ने मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारी कार्मिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments