Tuesday, September 29, 2026
Homeभरतपुरजानवर को बचाने के चक्कर में कार चालक की मौत

जानवर को बचाने के चक्कर में कार चालक की मौत


मूकनायक

राजस्थान/ भरतपुर
संवाददाता..राकेश कोठेनियां हलैना


हलैना ( भरतपुर ) ,,आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या 21 पर हलैना बस स्टैंड के पास एक निराश्रित जानवर से बचाव के चक्कर मे डिवाइडर से टकराने के बाद कार चालक की मौत हो गई। बताया गया कि कार चालक भरतपुर की प्रताप कालोनी निवासी 25 वर्षीय शक्ति सिंह पुत्र जगदीश जयपुर से भरतपुर लौट रहा था लेकिन हादसे का शिकार हो गया। हलेना थाना प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने घटना स्थल पर पहुंच घायल शक्ति को सामुदायिक अस्पताल पहुचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments