Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरतेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पेपर देने जा रही...

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पेपर देने जा रही बालिका की दर्दनाक मौत

मूकनायक

राजस्थान/ भरतपुर

भुसावर (राजवीर सिंह)

थाना भुसावर के हिंडौन सड़क मार्ग स्थित गांव कारवान पर खनन सामग्री लेकर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार पेपर देने जा रही एक बालिका की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइस की लेकिन लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे और जाम खोलने से मना कर दिया इसके करीब 3 घंटे बाद जाम खोला गया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए मोर्चरी पर रखवाया जहां कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार गांव घाटरी निवासी मनीषा पुत्री कुंवर पाल जाति जाटव अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर स्नातक की परीक्षा देने भुसावर आ रही थी जहां गांव कारवान पर खनन सामग्री लेकर आ रहे ट्रक चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार भाई एक साइड गिर गया और बहन पहिए के नीचे आ जाने से उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाया जिसकी सूचना मिलते ही सीओ धर्मेंद्र शर्मा, थानाधिकारी सुनील गुप्ता एवं तहसीलदार राजेंद्र मोहन मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर जानकारी ली। काफी समझाइश के बाद करीब 3 घंटे बाद जाम को खोला गया और शव का पोस्टमार्टम कार्रवाई करवा कर सब परिजनों को सुपुर्द किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क मार्ग पर खनन सामग्री लेकर चलने वाले वाहन चालक लापरवाही एवं तेज गति में अपने वाहनों को दौड़ाते हैं। जिन पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाही नही होने से वाहन चालकों के साथ साथ क्रेशर संचालकों के हौंसले बुलन्द हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments