Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरसंत रविदास सेवा विकास समिति दहेज मुक्त शादी करके समाज को दे...

संत रविदास सेवा विकास समिति दहेज मुक्त शादी करके समाज को दे रही है नई दिशा

मूकनायक

राजस्थान /भरतपुर

(राजवीर सिंह)

संत रविदास सेवा विकास समिति प्रदेश अध्यक्ष हैं लालचंद तैनगुरिया सम्पादक-बदलता बहुजन ने बताया कि यह समिति विवाह सम्मलेन का आयोजन करती है. इस समिति के माध्यम से दो श्रेणी के लोग शादी करते हैं. 1. ऐसे लोग बिना दहेज के शादी कर समाज को दहेज़ कुप्रथा के खिलाफ सन्देश देते हैं.

  1. ऐसे लोग जो वाकई में गरीब हैं, और वह अपनी संतान का विवाह करने में असमर्थ होते हैं, हालांकि ऐसी केटेगरी में कम लोग आते हैं.।निष्कर्ष यह है कि सभी लोग इस संस्था के माध्यम से विवाह कराकर समाज को दहेज प्रथा मुक्त बनाने का संदेश दे सकते हैं।क्षेत्र में इस समिति के माध्यम से विवाह कराने वाले सच्चे समाजसेवी हैं।
    इस समिति शर्त यह कि यह समिति दोनों पक्षो से पैसे जमा कराती है, हालांकि पैसे बहुत कम जमा कराती है जिसमें आपको शादी का पूरा सामान मिलता है, साथ में बारात का स्वागत और खाना भी मिलता है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments