Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरबाढ़ में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, मुख्यमंत्री के...

बाढ़ में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम ओएसडी को सौंपा ज्ञापन

मूकनायक

राजस्थान

भरतपुर (राजवीर सिंह)

बाढ़ और गम्भीर नदी के पानी में डूब कर मरे लोगों के परिवारजनों को एक एक सरकारी नौकरी और दस दस लाख रुपये की सरकारी मदद करने की माँग को लेकर सोमवार को पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन और किसान नेता इन्दल सिंह जाट द्वारा मुख्यमंत्री के नाम लिखे ज्ञापन को मुख्यमंत्री जनसुनवाई केन्द्र भरतपुर कार्यालय में ओएसडी आर के त्रिपाटी को पूर्व जिला पार्षद इन्दल सिंह जाट द्वारा माँग पत्र दिया गया ।
मुख्यमंत्री के नाम दिये माँग पत्र में भरतपुर के पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन और किसान नेता इन्दल सिंह ने राज्य सरकार से पानी में डूब कर मरे करीब दो दर्जन मृतकों के परिवारजनों को एक एक चतुर्थ क्षेणी अथवा सफाई कर्मचारियों की नौकरी और प्रत्येक परिवार को दस दस लाख का मुआवजा दिया जाये।
उन्होंने माँग पत्र में कहा है कि ग्राम फरसो ( श्रीनगर ) में पानी में डूबकर 7 लोगों की मौते हुई थी जिसके बाद अकाल राहत मंत्री डाक्टर किरोड़ी लाल मीणा मृतकों के घर आये थे , मंत्री ने दो परिवारों को सरकारी नौकरी की घोषणा की थी लेकिन उसमें अभी तक कोई कार्यवाही आगे नहीं बढ़ी ।
उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा और बैंकों में फसल बीमा के अन्तर्गत जो भी परिवार आते है उन परिवारों की जाँच करके मृतकों के परिवारजनों को वो लाभ भी मिलने चाहिये । पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन ने गत दिन ग्राम श्री नगर ( फरसों ) का दौरा किया था ।
ज्ञापन में कहा गया है कि पाँचना बाँध से गम्भीर नदी के मार्फत अत्याधिक पानी छोड़ा गया था जिसकी बजह से भरतपुर जिले में भारी जनधन की हानी उठानी पड़ी है , पीड़ित किसानों को उचित फसल बर्बादी का भी मुआवजा नही मिला और जिन लोगों की मौते हुई है वो बहुत ज्यादा दुःखद है क्योंकि मृतकों में अधिकांश जवान और बच्चे थें। उन्होंने कहा कि सभी मृतक गरीब , किसान और मजदूरों के साथ साथ अनुसूचित जाति और पिछडे वर्ग के लोग थे ।
उन्होंने पाँचना बाँध के पानी का बँटबारा करने तथा गम्भीर नदी को बाणगंगा नदी से जोड़ने की भी माँग की ।
मुख्यमंत्री के ओएसडी ने ज्ञापन लेकर तुरन्त वयाना उपखन्ड अधिकारी को शीघ्र सभी बिन्दुओं की जाँच कर कार्यवाही करने और जल्दि आवास्यक कार्यवाही से अवगत कराने के आदेश भी जारी किये ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments