मूकनायक/राजस्थान /भरतपुर/राकेश कोठेनियां हलैना
हलेंना ( भरतपुर ) वैर तहसील के गांव रहीमगढ़ की जाटव बस्ती के रास्ते में गन्दा पानी में से निकलना पड़ रहा हैं। ये समस्या गांव के सरपंच को पानी की समस्या को कई बार बता चुके है फ़िर भी समस्या जैसी की जेसी बनी हुई हैं। बस्ती के लोगो का कहना है। चुनावो में झूठे बादे कर के गरीब लोगों के बोट को लेकर अपनी जिन्दगी को मजे से जी रहे है। सरपंच भी दलित समाज से है, गन्दे पानी से स्कूल के बच्चों का निकलना होता है कभी कभी तो बुजुर्ग लोग निकलते है तो पैर फिसल जाते है कई लॉग चोटिल भी हो गए है। गन्दे पानी में मच्छर,कीड़े, आदि पड़ गए है जो मौसमी बीमारी को फैलाने में सक्षम है। पानी के भराव से जाटव समाज में रोष व्यक्त है जल्द से जल्द पानी का निकास नहीं किया तो जन आंदोलन किया जाएगा । राजेश सिंह, शेर सिंह, रोशन, रमल शिह, रिंकू कुमार, रूप सिंह, मनोज कुमार, पर्वत सिंह, राजेंद सिंह, रमल, लवीश, आदि बस्ती के लोगो ने संवाददाता राकेश कोठेनियां हलैना को बताया।

