मूकनायक रिपोर्टर :- बौद्धाचार्य पूरणसिह बौद्ध
दिनांक 3 नवंबर 2024 को अखिल भारतीय मंगल मैत्री महासंघ की आवश्यक बैठक केंद्रीय कार्यालय पर आगरा उ0 प्र0 में आयोजित की गई। महासंघ के तत्वाधान में 26 नवंबर 2024 दिन मंगलवार को आगरा में होने वाला बौद्ध महासम्मेलन अब 26 नवम्बर को ना होकर दिनांक 1 दिसंबर 2024 दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा यह बदलाव का निर्णय राज्य कर्मियों ,फैक्ट्री कर्मियों की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से लिया गया है। बैठक अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रद्धेय हर्षवर्धन दिनेश जी ने की संचालन,संस्थापक/अध्यक्ष जसवंत सिंह राना पूर्व एडीजीसी ने किया विचार व्यक्त-राष्ट्रीय संयोजक श्रद्धेय देवेंद्र कुमार सोरकिया जी, राष्ट्रीय संरक्षक सुभाष चंद्रा जी Ex-PCS ने किये उपस्थिती-कोषाध्यक्ष श्रद्धेय राकेश बाबू बौद्ध ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रद्धेय तिलक सिंह बौद्ध,राष्ट्रीय सलाहकार श्रद्धेय हम्बीर सुचेता सिंह, आगरा मंडल महासचिव श्रद्धेय शिवराम सिंह दरोगा ,आगरा महानगर अध्यक्ष श्रद्धेय रोहित कुमार,राष्ट्रीय गीतकार श्रद्धेय रामगोपाल भारती , श्रद्धेय मेघ सिंह बौद्ध, सचिव श्रद्धेय मुकेश कर्दम,जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रद्धेय नेत्रपाल नेताजी आदि की रही । संस्था की ओर से
अपील की गई है कि समान विचारधारा वाले जो संगठन इस प्रोग्राम में शामिल होकर भाग लेना चाहते हैं वह अपनी सहमति अपने लेटर पैड पर लिखकर व्हाट्सएप के माध्यम से 9457870659 पर दे सकते हैं। ताकि उनका नाम पंपलेट पोस्ट में प्रचारित किया जा सके और प्रोग्राम को भव्यता दी जा सके। प्रोग्राम के मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि, मुख्य वक्ता,अन्य आगुंतकों के लिएके लिए सहयोगी साथियों से सलाह सुझाव लेकर आमंत्रित किया जा रहा है।

