मूकनायक
राजस्थान
✍️जोधपुर संभाग प्रभारी:- रूपाराम मेघवाल की खास रिपोर्ट
करीब 9 लाख से ज्यादा के नकली नोट हुए बरामद ।बालोतरा में DST की बड़ी कार्रवाई 9 लाख के जाली नोट बरामद। बालोतरा के जसोल सीमा पर डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (DST) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं।
इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
एसपी कुंदन कंवरिया व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह भाटी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने जाली नोटों के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।

