Thursday, February 26, 2026
Homeदेशविज्ञान और वैज्ञानिक सोच

विज्ञान और वैज्ञानिक सोच

मूकनायक

देश

“राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा “
✍🏻✍🏻
विज्ञान और वैज्ञानिक सोच ने सामान्य व्यक्ति के जीवन को प्रभावित किया है क्योंकि विज्ञान प्रकृति की विशेषताओं का ज्ञान है और मनुष्य प्रकृति का ही एक अंग है । लगभग साठ साल पहले अंधविश्वास और भूतप्रेतों से सम्बंधित घटनाएं आम सुनने को मिलती थी । अब यदा कदा ही सुनने को मिलती हैं ।
हालांकि रूढ़िवादी और अंधविश्वास की परम्पराएं आज भी समाज में चरम सीमा में व्याप्त हैं । वैज्ञानिक सोच समझ को बढ़ावा देने की बजाय आज के निजी टैलीविजनों के चैनल भविष्यफल, भूतप्रेतों की कहानियां और अनेक प्रकार के चमत्कारों से युक्त रूढ़ियों व अंधविश्वासों से सम्बंधित कार्यक्रम दिखाकर अवैज्ञानिकता को ही बढ़ावा दे रहे हैं, जो जनहित में नहीं हैं ।
लेखक:
बिरदी चंद गोठवाल, नारनौल
हरियाणा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments