Thursday, February 26, 2026
Homeकोटाभारतीय बौद्ध महासभा समता सैनिक दल का धम्म कारवां दिनांक 31 अक्टूबर...

भारतीय बौद्ध महासभा समता सैनिक दल का धम्म कारवां दिनांक 31 अक्टूबर 2024 को राजस्थान के कोटा जिले में पहुंचा

बौद्धाचार्य पूरणसिह बौद्ध प्रेस रिपोर्टर मूकनायक

भारतीय बौद्ध महासभा गुजरात के तत्वावधान में समता सैनिक दल का 25 लोगों का कारवां श्रद्धेय किरीट बौद्ध जी की अगुवाई में समता सैनिक दल की सेना व बहुजन महानायकों की मुहीम 365 दिन को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 31 अक्टूबर 2024 गुजरात से चलकर कोटा शहर के बुद्ध विहार में रात्रि एक साधारण कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए तथागत बुद्ध को पुष्प अर्पित किए एवं बाबा साहब को पुष्प अर्पित करते हुए बाबा साहब के मिशन के बारे में जानकारी दी एवं हर गांव जिला तहसील ढाणी में समता सैनिक दल और बौद्ध धर्म की आवश्यकता है हमारे समाज एस सी एस टी ओबीसी का उद्धार बौद्ध धर्म के अलावा कहीं नहीं है। जाति मुक्त समाज निर्माण करने की मुहीम चलाई जाए। समता सैनिक दल हमारे समाज की आवश्यकता है जिसे हमें आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम में हरीनारायण बौद्ध , रणवीर बौद्ध, अरुण कुमार बौद्ध,के एल बौद्ध,एच एल बौद्ध,आदि लोगों ने भाग लिया। दिनांक 1 नवंबर 2024 को सभी लोगों ने सामुहिक त्रिशरण पंच शील का पाठ किया एवं कोटा से वाराणसी उत्तरप्रदेश के लिए प्रस्थान किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments