मूकनायक /राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार
अजाक एसोसिएशन जिला सांचौर द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रथम सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह 5 जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में उन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा, जो 1 जनवरी 2023 से 31 दिसम्बर 2024 के बीच राज्य सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करना है।इस आयोजन के लिए कई भामाशाहों ने सहयोग प्रदान किया है। बाबूलाल बामणिया (रणोंदर, BLB Nursing and Coaching, सिटी सेंटर सांचौर) ने मोमेंटो एवं स्मृति चिन्ह की व्यवस्था की है, जबकि मान्यवर रायमल राणूआ (गोलासन), वरिष्ठ अध्यापक, राउमावि विरोल बड़ी ने शॉल का योगदान दिया है। अभिनंदन प्रमाण पत्र का सहयोग नवाराम सेजु (हेमागुड़ा), प्रबोधक, रा.उ.प्रा.वि. मेलावास (चितलवाना) द्वारा दिया गया है। चाय और पीने के पानी की व्यवस्था बाबूलाल पंचाल (अरणाय), प्रशासनिक अधिकारी, विद्युत विभाग (जेवीवीएनएल, जोधपुर मंडल) ने की है। आमंत्रण पत्र और पेम्पलेट की व्यवस्था के लिए नरेंद्र कुमार परमार (वरिष्ठ सहायक), पुत्र स्व. जोइताराम परमार, काटोल ने योगदान दिया है, जबकि बैनर की व्यवस्था थानाराम गुलशन (PET), पुत्र छोगाराम, ग्राम पोस्ट सरनाऊ ने की है। विश्व रत्न और भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर की व्यवस्था बाबूलाल पारेगी, भू-अभिलेख निरीक्षक (R I) द्वारा की गई है।अभी भी फोटोग्राफी और माइक व्यवस्था तथा साफा और पंचशील दुपट्टे की व्यवस्था के लिए भामाशाह की आवश्यकता है। अजाक एसोसिएशन ने अनुसूचित जाति वर्ग के सभी भामाशाहों, अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्षों, पंच-पटेल और कांट्रेक्टर्स से इस सम्मान समारोह को सफल बनाने हेतु भामाशाह के रूप में सहयोग करने की अपील की है।इस बैठक में जेताराम परमार, बाबूलाल पारेगी (भू-अभिलेख निरीक्षक), जैसाराम धांधल (बागोड़ा), श्रवण कुमार गेलाणा (व्याख्याता), धीरा राम पंचाल, करताराम, सांवला राम, मनोहर नरसाणा, देवाराम वाघेला, महेंद्र कुमार गुलशन, थानाराम गुलशन, कांतिलाल कालमा, रायमल राणूआ (मेघवाल, गोलासन), निम्बाराम (व्याख्याता, कूड़ाधवेचा), और गोविंद कुमार सहित अनुसूचित जाति वर्ग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।अजाक एसोसिएशन की आगामी बैठक 17 नवम्बर 2024 को आयोजित की जाएगी, जिसमें समारोह की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। जिलाध्यक्ष आसूलाल गोयल लाछड़ी ने सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की है।

