मूकनायक/राजस्थान /अलवर/राकेश कोठेनियां हलैना
अलवर -बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक मंगलवार कल दोपहर सूर्य नगर अलवर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में पार्टी के मिशन और मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए विशेष मुद्दों पर चर्चा हुई।मुख्य अतिथि माननीय करण सिंह भंडारी और अध्यक्ष जिला अध्यक्ष अलवर इंद्र कुमार बौद्ध की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई और जिला कार्यकारिणी में बदलाव करने पर चर्चा व्यक्त की गई।इसके अलावा उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रही, राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के जन्मदिन के उपलक्ष में जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई और जन्मदिन के सहयोग करने के लिए पदाधिकारी को जन सयोग जुटाने पर चर्चा की गई। धौलपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह बंसीवाल जी के निधन पर जिला कमेटी और विधानसभा कमेटी के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।बैठक में उपस्थित पदाधिकारी: बहुजन समाज पार्टी विधान सभा अध्यक्ष रमेश चंद वर्मा ,जिला प्रभारी दिनेश कुमार, जिला महासचिव मैना बौद्ध, विक्रम सिंह, जिला संयोजक विमल कुमार जाटव, विधानसभा अध्यक्ष रामगढ़ रमेश चंद्र वर्मा, अलवर ग्रामीण अध्यक्ष मनोज कुमार, सुरेश पास्टर, बाबूलाल जी, बाबूलाल बौद्ध, राम सिंह जी, संजय कुमार शेखावत, शिवचरण जांगिड़, जिला अध्यक्ष अलवर इंद्र कुमार बौद्ध, जिला उपाध्यक्ष जेपी रघुवंशी जॉन इंचार्ज माननीय करण सिंह मौजूद रहे।

