मूकनायक/राजस्थान/बूंदी जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
बूंदी -: गेंडोली थाना अंतर्गत ग्राम कोड क्या बालाजी निवासी बजरंग लाल बैरवा की पुत्री प्रियंका बैरवा दिनांक 23. 9 .2024 से लापता है ।इसकी सूचना गेंडोली पुलिस को इसी दिन दे दी गई थी। परंतु गेंडोली पुलिस ने आज दिन तक प्रियंका पुत्री को ढूंढने का कोई प्रयास नहीं किया। न हीं उसका मोबाइल फोन सर्विस लाइंस पर लेकर ट्रेस किया गया। जबकि गेंडोली पुलिस ने पिता बजरंगलाल से यह कहा कि तेरी पुत्री जयपुर में है। जाकर के ले आ। अब तक पुलिस द्वारा लीपा पोती के सिवा कुछ नहीं किया। पिता ने 30. 9 .2024 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को भी प्रार्थना पत्र दे दिया गया था। परंतु अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इस बाबत आज सर्किट हाउस में माननीय प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री महोदय राजस्थान सरकार को ,बैरवा समाज विकास समिति के पदाधिकारी गणों ने पिता बजरंग लाल के साथ ज्ञापन दिया। त्वरित कार्रवाई करवाते हुए पुत्री को बरामद करने की मांग की गई। समिति के द्वारा जिला कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय बूंदी को भी ज्ञापन प्रस्तुत किया गया एवं 15 दिवस में प्रियंका को बरामद करने की मांग की गई। यदि 15 दिवस में उक्त मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो बैरवा समाज विकास समिति जिला कलेक्टर के समक्ष प्रदर्शन करते हुए अनशन पर मजबूर होंगे। गेंडोली पुलिस के द्वारा अब तक कार्रवाई नहीं करने को लेकर के बैरवा समाज में भारी आक्रोश है। तथा इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए अति शीघ्र कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। माननीय मंत्री महोदय ने आश्वासन दिया की शीघ्र ही प्रियंका को बरामद करवाने की कार्रवाई करवा दी जाएगी।ज्ञापन देने वालों में राम प्रसाद बैरवा सभा अध्यक्ष, बद्री लाल बैरवा जिला अध्यक्ष,सुखदेव बैरवा जिला महामंत्री, भंवरलाल बैरवा कोषाध्यक्ष, गिरिराज बैरवा प्रभारी, बजरंग लाल बैरवा कोड क्या बालाजी, बाबूलाल बैरवा जावटी कला दिलखुश बैरवा, मंजू बाला बड़ोदिया उपाध्यक्ष, श्रीमती गीता बाई सहित बैरवा समाज विकास समिति का प्रतिनिधि मंडल उपस्थित रहा।यह जानकारी जिला महामंत्री सुखदेव बैरवा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

