मूकनायक
राजस्थान/ धौलपुर
धौलपुर से रामदास तरुण तरुण की प्रमुख रिपोर्ट
जिला धौलपुर के पंचायत समिति बाड़ी की ग्राम पंचायत पुरा उलाबटी में मनरेगा में भ्रष्टाचार को लेकर पिछले दिनों 72 मेटो को किया गया था ब्लैक लिस्ट, फिर भी लगातार आ रही है।ग्रामीण क्षेत्रों से भ्रष्टाचार और धांधली की शिकायतें, आज फिर पुरा उलावटी के ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय बाड़ी में ज्ञापन दिया। जिसमें कई आरोप लगाए गए, आरोप कि ज्ञापन में महानरेगा योजना और विकास कार्यों के नाम पर फर्जी भुगतान उठाने का लगाया है। आरोप कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यों खरंजा, ग्रेवल सड़क आदि कार्यों के नाम पर रुपए उठाने का लगाया है। गंभीर आरोप में पंचायत समिति बाड़ी की ग्राम पंचायत पुरा उलावटी के सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी द्वारा मिली भगत। मामले में पुरा उलावटी के ग्रामीणों ने एसडीएम से निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है। इस मौके पर बाबूलाल, गब्बर सिंह, सुरेश चंद्र, पतिराम आदि लोग मौजूद रहे।

