Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानजिला मुख्यालय सांचौर एवम् उपखंड मुख्यालय चितलवाना में अनुसूचित जनजाति भील समाज...

जिला मुख्यालय सांचौर एवम् उपखंड मुख्यालय चितलवाना में अनुसूचित जनजाति भील समाज के लिए पुस्तकालय निर्माण की पहल

मूकनायक

राजस्थान

जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार

सांचौर। अनुसूचित जनजाति भील समाज के विकास और शैक्षिक प्रगति को ध्यान में रखते हुए, जिला मुख्यालय सांचौर और उपखंड मुख्यालय चितलवाना में पुस्तकालय निर्माण के लिए राशि आवंटन की मांग को लेकर जिला प्रमुख राजेश कुमार गोयल से भेंट वार्ता की गई। इस चर्चा में जिला प्रमुख गोयल ने सहमति जताई और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग में जनजाति निधि से पुस्तकालय निर्माण हेतु अनुशंसा की जाएगी।

इस अवसर पर राणा पूंजा युवा संगठन सांचौर के जिलाध्यक्ष पारसाराम राणा, प्रधानाचार्य भाखराराम राणा, संरक्षक तुलसाराम राणा, समाजसेवी मुंगाराम कमालपुरा, तथा शिक्षक उकाराम उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को सराहा और समाज के युवाओं के लिए इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी।

इस पुस्तकालय निर्माण से अनुसूचित जनजाति भील समाज के छात्रों को एक बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा और उन्हें शैक्षिक संसाधनों तक सुलभ पहुंच प्राप्त होगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments