मूकनायक/राजस्थान /करौली/अजीम खान चिनायटा
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, करौली के निर्देशानुसार आज दिनांक 25.10.2024 को माधवी दिनकर, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, करौली, ममता चौधरी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, करौली एवं परवीन बानू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, करौली द्वारा जिला कारागृह, करौली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली जाकर उनको उनके अधिकारों व निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान कारागृह में 169 बंदी निरूद्ध मिले। निरीक्षण के दौरान कारागृह में स्थित चिकित्सालय एवं बैरिकों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा गया तथा कारागृह की मूलभूत सुविधाओं व जेल में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था इत्यादि का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान बैरिकों की जांच कर लाईट व्यवस्था, वन्टीलेशन व्यवस्था तथा बंदियों को प्रदान की जाने वाली मेडिकल सुविधा, दवाईयों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

