मूकनायक/राजस्थान/अलवर/सतीश कुमार जिला ब्यूरो चीफ अलवर
राजस्थान के अलवर जिले की तहसील रामगढ़ में उपचुनाव में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल अपनी पार्टियों के उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल हो रहे हैं जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता टीकाराम जूली गोविंद सिंह डोटासरा, राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह भी इस रैली में शामिल होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार आर्यन जुबेर बीजेपी के उम्मीदवार सुखवंत सिंह का नामांकन होना है। इस चुनाव की तैयारी दोनों पार्टियों ने शुरू कर दी है दोनों की कांटेकी टक्कर है।लगातार इस सीट को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है यहां त्रिकोणीय मुकाबले भी रहे है। लेकिन इस बार का नामांकन के बाद जनता का बहुमत क्या रहता है ये चुनाव होने के बाद ही पता चल पाएगा।

