मूकनायक/भरतपुर /राकेश कोठेनियां हलैना
भरतपुर…. नदबई के गांव अखैगढ़ में लापता हुए युवक का शव सोमवार सुबह पोखर में मिला। शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सहायक उप निरीक्षक खुशीराम ने बताया कि अखैगढ़ निवासी रामअवतार (32) पुत्र सामंता जाटव रविवार को बिना बताए घर से निकला था। जिसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन उसे खोजने निकले, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पोखर में उसका शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया, जहां परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमॉर्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।

