मूकनायक
राजस्थान/ भरतपुर/रुदावल
चंद्रप्रकाश
धौलपुर के बाड़ी में नेशनल हाईवे 11बी पर सुन्नीपुर गांव के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से टेंपो सबार 12 लोगों की मौत हो गई। घायल बस ड्राइवर को धौलपुर जिला अस्पताल में तथा एक बच्चे को उपचार के लिए जयपुर रैफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाड़ी शहर की करीम कॉलोनी गुमट के रहने वाले इरफान के परिवार के करीब 15 लोग सरमथुरा इलाके के बरौली में बहन के घर भात भरने गए थे और शादी समारोह में शामिल होकर देर रात सभी टेंपो से बाड़ी लौट रहे थे। मरने वालों में 8 बच्चे, 3 महिला और 1 पुरूष शामिल हैं। हादसे में इरफान का पूरा परिवार खत्म हो गया और उसके भाई के बेटे की भी जान चली गई। मृतकों की पहचान इरफान उर्फ बंटी (38), उसकी पत्नी जूली (34), बेटी आसमा (14), बेटा सलमान (8), साकिर (6), इरफान का भतीजा अजान (5) पुत्र आसिफ, जरीना (35) पत्नी नहनू, उनकी बेटियां आसियाना (10), सूफी (7), बेटा सानिफ (9), परवीन (32) पत्नी जहीर खान, बेटा दानिश (10) के रूप में कई गई है। जबकि साजिद (10) पुत्र आसिफ को धौलपुर से जयपुर रेफर किया गया है। हादसे में बस भी क्षतिग्रस्त हुई है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। हादसे का शिकार टेम्पो मृतक इरफान ऊर्फ बंटी का था।

