मूकनायक/राजस्थान/जालौर/सुरेश सिंह बौद्ध
जालौर -। जालोर के भाद्राजून में स्थित गोविन्दला के पहाड़ी जंगल एरिया शुक्रवार रात दहक उठा। आग शाम करीब 6.30 बजे लगी। हवा के साथ यह 12 हेक्टेयर तक फैल गई। आग से कई पेड़ पौधे जल गए। हालांकि सूचना पर पहुंचे अधिकारियों की सूझबूझ व जालोर से पहुंची 2 दमकल ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब 4 घंटे में आग पर काबू पाया। वन अधिकारी सन्तोष राठौड ने बताया- गोविंदला घाटी के तराई क्षेत्र में देर शाम करीब 6.30 से 7 बजे अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। सूचना पर नायब तहसीलदार भूराराम विश्नोई, पटवारी नरेन्द्र व दुदाराम सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जालोर फायरबिग्रेड को सूचना दी। लेकिन सूखी घास होने के कारण आग हवा के साथ तेजी से फैल रही थी। जो जालोर से दमकल पहुंचने तक करीब 10 से 12 हेक्टेयर में फैलगई थी। सूचना पर जालोर से पहुंची दो दमकलों ने अन्य ग्रामीण क्षेत्र के बेरों से 2-2 राउंड में पानी लाकर करीब 4 से 5 घंटों की कड़ी मशक्कत

