मूकनायक/भरतपुर/राजवीर सिंह
भरतपुर/सांसद प्रतिनिधि गिरीश जौहरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस की साधारण सभा की बैठक बीते कल 19 अक्टूबर शनिवार को भरतपुर के एक होटल में हुई। जिसमें पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता भरतपुर, करौली व धौलपुर सांसद मौजूद रहे। बैठक में कई संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही सभी ने उपचुनावों में कांग्रेस के जीतने के दावा किया। धौलपुर करौली सांसद भजन लाल जाटव ने कहा कि बैठक में आम कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। सभी ने अपनी-अपनी बात रखी है। बीजेपी के 11 महीने के राज में किसान, नौजवान पूरी तरह से त्रस्त हो चुके हैं। महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। बेरोजगार युवा रोजगार के लिए आवाज उठा रहे हैं। बीजेपी में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। किसानों के लिए खाद बीज नहीं मिल रहा। बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चौपट पड़ी है। उपचुनावों में जनता बीजेपी को इसका जवाब जरूर देगी। भरतपुर सांसद संजना जाटव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले से मजबूत पार्टी है। इसका उदाहरण में हूं। 7 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि उपचुनावों में हमारी पार्टी के प्रत्याशी जीतेंगे। मुझे रामगढ़ की जिम्मेदारी मिली है। मैं कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार प्रसार कर रही हूं।

