Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरगिरीश जौहरी चुने गए नदबई विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि

गिरीश जौहरी चुने गए नदबई विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि

मूकनायक/राजस्थान/भरतपुर(राजवीर सिंह)

नदबई निवासी कांग्रेस नेता गिरीश जौहरी को भरतपुर सांसद संजना जाटव ने नदबई विधानसभा से अपना सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है।मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि गिरीश जौहरी कांग्रेस पार्टी के काफी पुराने समय से समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। इनके द्वारा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जाता रहा है, इनके द्वारा पार्टी के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए सांसद संजना जाटव ने इन्हे अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। सांसद प्रतिनिधि गिरीश जौहरी ने कांग्रेस पार्टी एवं भरतपुर सांसद संजना जाटव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नदबई विधानसभा में सांसद के कार्यों की गतिविधियों में अपना योगदान देकर आमजन को लाभांवित करने का पूरा सहयोग करूंगा। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि गिरीश जौहरी मनोनित होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments