Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानजगह-जगह लगे गंदगी के ढेर, चरमराई सफाई व्यवस्था, सड़कों पर पर पहले...

जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर, चरमराई सफाई व्यवस्था, सड़कों पर पर पहले गंदे कीचड़ से राहगीरों को हो रही है भारी परेशानी

मूकनायक /राजस्थान /जालौर/ सुरेश सिह बौद्ध

नगर परिषद की अनदेखी के चलते शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर, चरमराई सफाई व्यवस्था वही सड़‌को पर फैला सीवरेज का गंदे कीचड़ से राहगीरों को हो रही भारी परेशानी, शहर में नगर परिषद की अनदेखी के चलते सफाई व्यवस्था चरमरा रही है। शहर के ज्यादातर इलाकों में कचरा उठाने के नाम पर खानापूर्ति के चलते जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। शहर के प्रमुख बाजार-मोयलों और चौराहों पर कचरे के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ यहा है। साथ ही राहगीरों और वाहन

चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नियमित रूप से कचरा नहीं उठने के कारण कई स्थानों पर गंदगी के ढेर दिखाई दे रहे है। ऐसे में कचरे के ढेरों से आती बदबू लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रही है। वहीं कचरे के ढेर के आसपास आवारा जानवरों का जमघट लगा होने से हादसों की संभावना भी बनी रहती है।

शहरवासियों ने इस मामले में कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को समस्या के समाधान की मांग कर चुके है, लेकिन सफाई व्यवस्था के हालात नहीं सुथरे हैं। बडिपोल के बाहर सहित शहर में जगह जगह कचरे का अंबार जहा नजर जाए वहां कचरो के ढेर नजर आ रहे है ओर तो और पंचायत समिति से बड़ीपोल की ओर जाने वाला रास्ता सीवरेज का पानी सड़क पर फैलने से सड़क तो टूटी ही है परंतु कीचड़ भी फैला हुआ है जिससे व्यपारियो में भारी रोष के चलते गुरुवार को जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर से व्यपारियों ने नगर परिषद के प्रति रोष व्यक्त करते हुए शहर की सफाई एवम सीवरेज व्यवस्था को सुधारने की बात की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments