Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानपीएम श्री विद्यालय सरनाऊ में विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु प्रतियोगिता का...

पीएम श्री विद्यालय सरनाऊ में विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु प्रतियोगिता का आयोजन

मूकनायक

राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर

रिडमल राम परमार की रिपोर्ट

सरनाऊ , 16 अक्टूबर 2024: पीएम श्री विद्यालय में अक्टूबर माह के दौरान विद्यार्थियों के समग्र विकास के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विद्यालय स्तर पर संस्था प्रधान दिनेश पुरोहित की अध्यक्षता में दो प्रमुख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

पहली प्रतियोगिता विद्या वैभव के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा 12 के सुनील कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दूसरी प्रतियोगिता मंथन मंडल के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पक्ष में बोलते हुए कक्षा 11 के छोगेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विपक्ष में कक्षा 11 की भावना कुमारी ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राध्यापक श्रवण गेलाना, छोगाराम, भँवरलाल सारण, निरमा विश्नोई, हरचंदराम मांजू, शिक्षक तगाराम, हरिराम, कमलेश जाणी, देवासी शांता, दिनेश गुलसर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

दिनेश पुरोहित ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments