Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानजालौर 30 स्वर्ण पदक के साथ रहा उपविजेता

जालौर 30 स्वर्ण पदक के साथ रहा उपविजेता

मूकनायक

राजस्थान

  • जिला ब्यूरो चीफ जालौर
  • सुरेश सिंह बौद्ध

जिला ग्रेपलिंग कमेटी व जिला बीच ग्रेपलिंग अध्यक्ष तरुण अग्रवाल व विक्रम सिंह टेकरा ने बताया कि चौथी राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता अजमेर के पटेल स्टेडियम में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में जालौर के खिलाड़ियों ने गी और नोगी दोनों वर्ग में। 30 स्वर्ण पदक, 17 रजत पदक, 22 कांस्य पदक, कुल 69 पदक के साथ राजस्थान राज्य में उप विजेता का खिताब हासिल किया उपविजेता का खिताब राजस्थान ग्रेपलिंग कमेटी के अध्यक्ष जयराम शिगोंदिया, राजस्थान कमेटी के महासचिव महेश कुमावत, राजस्थान ग्रेपलिंग कमेटी के तकनीकी डायरेक्टर खुशी राम गुर्जर, उपाध्यक्ष तुषार मेहता, राजस्थान कमेटी कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, टूर्नामेंट डायरेक्टर अंकित कुमार, अजमेर ग्रेपलिंग अध्यक्ष शाश्वत जैन द्वारा उपविजेता की ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही राजस्थान प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका दीपिका राजपुरोहित, विजेश कुमार, राहुल कुमार ने निभाई, टीम के साथ कोच प्रीतम सिंह राठौड़, टीम मैनेजर दुष्यंत राव उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments