Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानहिंडौन प्रेस क्लब की बैठक मैं पत्रकारों की समस्याओं पर हुई चर्चा

हिंडौन प्रेस क्लब की बैठक मैं पत्रकारों की समस्याओं पर हुई चर्चा

मूक नायक

राजस्थान/हिंडौन

अजीम खान चिनायटा

हिंडौन सिटी। हिंडौन प्रेस क्लब की बैठक रविवार को बयाना रोड स्थित रोशनी बंधन मैरिज होम में आयोजित हुई। जिसमें संगठन की मजबूती एवं पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता हिंडौन प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने की एवं मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र शर्मा उपस्थित रहे । इस दौरान आयोजित बैठक के मुख्य वक्ता महेंद्र शर्मा ने संगठन की मजबूती को लेकर अपने उद्बोधन में कहा कि जब तक सभी पत्रकार निस्वार्थ भाव से और पूरे समर्पण के साथ संगठन के हित की भावना से प्रेरित होकर संगठन की गतिविधियों से नहीं जुड़ेंगे तब तक संगठन का कोई औचित्य नहीं है । उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों को लेकर लड़ने के लिए संगठित होना जरूरी है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा, रामकेश मीणा, देवेंद्र शर्मा, शुभम तिवारी, विशाल चतुर्वेदी, विष्णु उपाध्याय, मुकेश सारस्वत, चरण सिंह डागुर,चंद्र मोहन चंदू शर्मा, टीकाराम शर्मा, अशोक शोकि, अंशु शर्मा, राजेंद्र जांगिड़, सुरेश शर्मा महावीर ,ओमप्रकाश सुमन, राजकुमार जांगिड़ आदि ने भी पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर अपने विचार रखे और संगठन की मजबूती पर चर्चा की। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं। हिंडौन प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि संगठन के प्रत्येक सदस्य की समस्या पूरे संगठन की समस्या है और हर समस्या से लड़ने के लिए हम सबको कम से कम मिलना होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से लागू आरजीएस कार्ड जैसी विभिन्न योजनाओं से पत्रकारों को लाभान्वित करवाने एवं पत्र पत्रकारों का आदेश वितरण करवाने की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू की जावेगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए भूखंड आवंटन प्रेस क्लब के लिए भवन आवंटन आदि मांगों को लेकर पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य सरकार से मिलेगा। आयोजित बैठक में हिंडौन प्रेस क्लब के लगभग सभी सदस्य मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments