मूकनायक
राजस्थान /हिंडौन सिटी
ओमप्रकाश वर्मा
पंचायत समिति हिंडौन सिटी में उपखंड अधिकारी हेमराज गुर्जर और विकास अधिकारी लखन सिंह ने वृक्षारोपण किया।
उपखंड अधिकारी ने बताया कि हमको अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए और इनकी समय समय पर देखभाल भी करनी चाहिए। विकास अधिकारी ने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए वृक्षारोपण बहुत ही जरूरी है एसडीएम हेमराज गुर्जर ने सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र गारूवाल करई की वृक्षारोपण कार्य को बताया अच्छी पहल।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र गारूवाल करई, पीयूष दत्ता, इतन शर्मा एवं समस्त स्टाफ गण मौजूद रहा।

