मूकनायक
राजस्थान/ भरतपुर /बयाना
अवधेश कुमार वर्मा
सूरौठ के कृष्णराज जांगिड बयाना में संभालेंगे डीएसपी पद की कमान फोटो सूरौठ। कस्बा सूरौठ निवासी राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी कृष्ण राज जांगिड को राज्य सरकार ने बयाना में डीएसपी पद की कमान सौंपी है। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर आरपीएस अधिकारी जांगिड़ को दिल्ली आरएसी बटालियन से भरतपुर जिले के बयाना में पुलिस उपाधीक्षक पद पर लगाया है। सूरौठ निवासी महादेवा जांगिड़ के पुत्र कृष्ण राज जांगिड़ पूर्व में झुंझुनू जिले में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

