Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीबूंदी भीम आर्मी जिलाअध्यक्ष ने श्रमदान करके मनाया काशीराम का परिनिर्वाण ...

बूंदी भीम आर्मी जिलाअध्यक्ष ने श्रमदान करके मनाया काशीराम का परिनिर्वाण दिवस


मूकनायक

राजस्थान /बूंदी

राकेश कुमार

सर्किल लंका गेट बूंदी में भीम आर्मी जिला बूंदी और जय भीम ज्ञान पीठ सेवा संस्थान जिला बूंदी के जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार बैरवा ने वर्षों से पड़ा हुआ कचरे को साफ करके महानायक मान्यवर कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष में मान्यवर कांशीराम के दिए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया l मान्यवर कांशीराम जी ने संदेश देते हुए कहा कि कांशीराम तेरी नेक कमाई, तूने सोती कोम जगाई आदि को मानते हुए भीम आर्मी जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार बैरवा ने अंबेडकर सर्किल लंका गेट बूंदी में कहीं वर्षों से पड़ा हुआ कचरा साफ करके लोगो को संदेश दिया कि आज का समाज इन सभी महापुरुषों को माला और पूजने से तो अच्छा है कि इनके दिए गए मार्ग पर चल कर समाज को एक नया संदेश दिया जाए, बच्चे को अच्छी शिक्षा की ओर बढ़ाया जाय और अपनी अपनी ज़िम्मेदारी समझकर जहा पर पहापुरूषो की मूर्तियां लगी हुई है वहा कि साफ सफाई की जिमेदारी लेवे चाहे समाज साथ से या नही दे लेकीन आप अपने आप के उपर पुरी लगन से विश्वाश रखकर समाज के लिय काम करते रहो l आज जो जिमेदारी मेने अंबेडकर सर्किल लंका गेट बूंदी की ली है उसी तरह आप सभी भीम सैनिक अपनी अपनी जिमेदारी को समझते हुए इन मूर्तियों की रक्षा करना हमारी है आज मैं अंबेडकर सर्किल की साफ सफाई नही करता तो जानें कितने दिनों तक यह कचरा पड़ा रहता मैने जो आज संकल्प लिया है उसी तरह आप अपने आप के ऊपर विश्वाश रखकर नए नए रास्ते पर चलकर समाज को नया संदेश देवे जिससे समाज जागरूक होगा और समाज में नई क्रान्ति जागेगी l

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments