Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीबहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम के 18 वें परिनिर्वाण दिवस...

बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम के 18 वें परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

मूकनायक

राजस्थान/ करौली

दीपक कुमार

हुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में बहुजन समाज पार्टी जिला यूनिट करौली द्वारा बामसेफ, डी एस-4 व बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर कांशीराम का 18वां परिनिर्माण दिवस आज दिनांक 9 अक्टूबर 2024 समय प्रातः 11:00 बजे स्थान अंबेडकर पार्क मंडरायल रोड करौली पर दौलत सिंह जाटव जिला अध्यक्ष बसपा करौली की अध्यक्षता में मनाया गया। जिसमें मान्यवर काशीराम साहेब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व जीवन पर प्रकाश डाला गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य वक्ता- माननीय सीताराम शीला( जॉन कोऑर्डिनेटर जयपुर व प्रदेश महासचिव बसपा राजस्थान ) ने काशीराम साहब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके राजनीतिक व सामाजिक संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दबे- कुचले , शोषित ,वंचित ,पीड़ित एवं समाज की मुख्य धारा से वंचित लोगों को राजनीतिक सत्ता प्राप्त करने के लिए बहुजन समाज पार्टी का गठन कर लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है।बामसेफ,डी एस एस फोर एवं बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक,सोती हुई कौम को जगाने वाले तथा बहुजनों के अंदर हुक्मरान बनने की सोच पैदा करने वाले,वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा,नहीं चलेगा का नारा देने वाले,युग पुरुष, बहुजन नायक काशीराम साहब ने लोगों को राजनीतिक सत्ता से जोड़ने का काम किया है। जमुना लाल जाटव जिला प्रभारी बसपा करौली, सुरेश चंद दैतवाल जिला प्रभारी बसपा करौली, शिव सिंह जाटव पूर्व जिला अध्यक्ष, मगनलाल जाटव पूर्व जिला अध्यक्ष, कमल बेरवा विधानसभा प्रभारी सपोटरा, सुरेश चंद्र बैरवा विधानसभा अध्यक्ष सपोटरा, श्याम सिंह बौद्ध विधानसभा प्रभारी करौली, नरेश कुमार जाटव विधानसभा अध्यक्ष करौली, कल्याण सिंह जाटव विधानसभा प्रभारी हिंडौन सिटी,हरिचरण बौद्ध विधानसभा अध्यक्ष हिंडौन सिटी ने भी काशीराम साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नरेंद्र बागोरिया जिला सचिव करौली, मोहर सिंह जाटव लाखन सिंह लहकोडिया, जगदीश बेरवा, जयलाल बेरवा ,अजय डाबर सहित उक्त कार्यक्रम में समस्त पूर्व व वर्तमान जिला पदाधिकारीगण ,तीनों विधानसभाओं के पदाधिकारीगण एवं बसपा कार्यकर्ता बंधु व समर्थक मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments