मूकनायक
राजस्थान /भरतपुर /भुसावर
(राजवीर सिंह)
समाजवादी शताब्दी पुरुष के सम्मान से सम्मानित भरतपुर के पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने कहा कि जहां भरतपुर और डीग जिले में पानी और रोजगार का संकट है वहीं दूसरी ओर देश मे गरीबी ‘ बेरोजगारी ‘ गंदगी ‘ भ्रष्टाचार ‘और गैर बराबरी की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है जिससे देश का आम आदमी परेशान है ‘ सबको मिलकर इन समस्याओं का समाधान ढूंढना चाहिए ।
पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन रविवार को भुसावर तहसील के ग्राम बाछरैन ‘ सलेमपुर खुर्द और कमालपुरा में मौजूद अनेक गाँवों से आये किसान और नौजवानों की सभाओं में बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि जहाँ आंतकवाद और पर्यावरण बड़ी चुनौतिया है वही हमारी सरकारों और वैज्ञानिकों को मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी से पैदा होने बाली समस्याओं के निदान तलाशने पर कोशिशे शुरू कर देनी चाहिये ।
उन्होंने कहा कि हालांकी शौचालय बनने और कचड़ा प्रबंधन की बजह से गन्दगी जरूर कम हुई है तथा सरकारी योजनाओं का पैसा सीधा लाभार्थी के खाते में जाने से जरूर कुछ भ्रष्ट्राचार कम हुआ है ये कदम मोदी सरकार के उचित है , लेकिन सच्चाई यह है कि लगभग सभी विभागों में भ्रष्ट्राचार फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक राजनैतिक भ्रष्ट्राचार नहीं मिटेगा तब तक प्रशासनिक और निचले स्तर पर बेईमानी समाप्त नहीं हो सकती क्योंकि राजनेताओं की तरह ही कम समय में दूसरे लोग भी जल्द धनवान बनना चहाते है क्योंकि भ्रष्टाचारियों में डर नहीं है ।
पंड़ित रामकिशन ने कहा कि केवल पक्के मकान बनना ही तरक्की नहीं है बढ़ती गरीबी और बेरोजगारी कम होनी चाहिये । उन्होंने कहा कि आर्थिक गैर बराबरी का हाल बहुत खराब है और इसके चलते देश में जितनी संपत्ति 40% आबादी के पास है उतनी धन दौलत देश में केवल एक प्रतिशत अमीरों के पास पहुंच चुकी है जिसकी वजह से गरीब और गरीब होता जा रहा है , रोजगार के अवसर घट रहे है और बेरोजगारी बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सभी देशो की सहमति से एक कानून बनाकर खरबपतियों पर अधिक टैक्स लगाना चाहिये ।
किसान नेता और पूर्व जिला पार्षद इन्दल सिंह जाट ने कहा कि पानी के संकट को देखते हुऐ सरकार को बाणगंगा नदी को गम्भीर नदी से जोड़ना चाहिये ताकी बाढ़ के वक्त लोगों के पानी मिल सके और जन धन का नुकसान उठाना नहीं पड़े ।
उन्होंने पाँचना बाँध के पानी का शीघ्र बँटवारा करने की माँग रखी इन मांगों का मौजूद लोगों ने एक जुट होकर समर्थन किया । सभाओं में किसान नेता पूर्व जिला पार्षद इन्दल सिंह जाट ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना ( इआरसीपी ) के कार्य को शीघ्र शुरू करने तथा प्रथम चरण में ही भरतपुर ‘ डीग , अलवर ‘ दौसा जिलों में पानी पहुंचाने की माँग की । इन सभाओं में पानी आने तक संघर्ष को जारी रखने का भी सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया । सभाओं ने किसानों ने फसल का लाभकारी मूल्य देने की माँग की तथा सरसों और गेहूँ की बुबाई के लिये खाद की कालाबजारी को रोककर खाद का इंतजाम करने की जरूरत बताई ।
सभाओं को भारतीय किसान यूनियन ( चढ़ूनी ) के प्रदेशाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह मोर अलवर ‘ भाकियू ( अम्बावता ) के जिलाध्यक्ष हरीसिंह पटैल कमालपुरा ‘ जाटव समाज के अध्यक्ष हरीराम पटवारी ‘ पूर्व सरपंच हुक्म सिंह झारौटी ‘ बबेखर सरपंच ठाकुर बृजेन्द्र सिंह ‘ पूर्व सरपंच समन्दर सिंह बाहरैन ‘ सरदार पटबारी ‘ लोहरे सिंह ‘ शेर सिंह सलेमपुर खुर्द ‘ बलवीर पटैल कमालपुरा ‘ यादराम गुर्जर ‘ कैप्टेन राधेश्याम गुर्जर ‘ सूरजमल बाछरैन ने भी सभाओं को सम्बोधित किया ।
अध्यक्षता समन्दर सरपंच बाहरैन ‘ हरी सिंह पटैल कमालपुरा ने की ।
संचालन किसान नेता इन्दल सिंह जाट एवं हरीराम पटबारी ने किया ।

