मूकनायक
राजस्थान /हिंडौन सिटी
ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान प्रदेश के पत्रकारों की समस्या को लेकर रविवार को हिंडौनसिटी में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें पत्रकारों की मुख्य समस्याओं को लेकर लोकसभा अध्यक्ष बिरला को अवगत कराया गया। इस दौरान संभाग प्रभारी प्रकाश चंद्र शर्मा,संरक्षक चन्द्रकेतु बेनीवाल व जिला अध्यक्ष दीनदयाल सारस्वत सहित पत्रकारगण मौजूद रहे।

