मूकनायक
राजस्थान/धौलपुर
(रामदास तरुण)
बसेड़ी में बिना स्टैंड के सवारी बैठाती हैं,रोडवेज की गाड़ियां कहने को तो बसेड़ी उपखण्ड मुख्यालय है! तथा नगरपालिका बने भी लगभग पांच वर्ष हो गये है! लेकिन रोडवेज बसों के खड़े होने को कोई भी स्थायी जगह आज तक उपलवध नहीं हो पायी है! वर्तमान में बसेड़ी – जगनेर वाईपास मार्ग पर सडक पर खड़ी होकर सवारी वैठा रही रोडवेज, इस मार्ग पर दिनभर छोटे बड़े बाहनों का निरंतर आवागमन होता है, जिससे लोगो में हमेशा दुर्घस्टना की आशंका बनी रहती है। पिछले लगभग 15 वर्षों से बसेड़ी के नागरिकों द्वारा लिखित तथा मौखिक रूप से स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्थानीय अधिकारियों तथा रोडवेज प्रशासन से बसेड़ी में रोडवेज स्टैंड बनाये जाने की निरंतर मांग की जा रही है, शासन – प्रशासन इस ओर ध्यान दें।

