मूकनायक
राजस्थान/ सरवाड़
शैतान बैरवा
केकड़ी प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शहर स्थित श्रीमती नारायणी देवी मूंदड़ा केशव आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय सरवाड़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके 14 गोल्ड 6 सिल्वर मेडल अपने कब्जे मे लिया वहीं विद्यालय के शारीरिक प्रमुख रघुनाथ चौधरी के दिशा निर्देशन में स्थानीय विद्यालय का शारीरिक प्रदर्शन बहुत अच्छा व शानदार रहा है । विद्या भारती संस्थान अजमेर जिले के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश लड्डा ने खिलाड़ियो को शुभकामनाए प्रेषित की और विद्यालय को बधाई दी गई। विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी ने सभी खिलाडियों को क्षेत्रीय प्रतियोगिता हेतु अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई इस अवसर पर विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

