मूकनायक
राजस्थान /करौली
ओमप्रकाश वर्मा
करौली में युवा कांग्रेस करौली द्वारा जिला अध्यक्ष खेमसिंह मीना के नेतृत्व मै कार्यकारिणी बैठक “दृष्टि 2024 ” का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मै युवा कांग्रेस राजस्थान की सहप्रभारी और राष्ट्रीय सचिव अरुणा महाजन व राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष अरबाब खान शामिल हुए जिसका युवा कांग्रेस करौली के कार्यकर्ताओ के द्वारा माला व साफा बंधाकर स्वागत किया गया । अरुणा महाजन ने जिला कार्यकारिणी विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओ से चर्चा की व जनहित के कार्यों और मुद्दों को सरकार के सामने मजबूती से रखने को कहा वही प्रदेश उपाध्यक्ष अरबाब खान ने आगामी उपचुनावों मै कार्यकर्ताओ से भिन्न भिन्न विधानसभाओं मै जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए सहयोग करने को कहा वही जिला अध्यक्ष खेमसिंह मीना ने कहा राजस्थान मै कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई जनहित की योजनाओं को वो बीजेपी सरकार द्वारा बंद करने की मंशा को पूरा नहीं होने देंगे तथा गहलोत द्वारा जनहित मै बनाए गए नए जिलों को बीजेपी द्वारा हटाए जाने का विरोध करेंगे साथ ही रविंद मौर्य करौली प्रभारी ने प्रदेश पधाधिकारीयो से आगामी पंचायत समिति चुनाव व जिला परिषद चुनाव मै युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को मौका देने की मांग की
हिंडौन विधानसभा अध्यक्ष फैजान खान ने सभी कार्यकर्ताओ को पार्टी हित मै कार्य करने व कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए कहा । आयोजन मै PCC सदस्य घनश्याम महर ,कांग्रेस कार्यकर्ता हनी दत्ता, केशराम पटेल ,दशरथ मीना ,परशुराम देदरोली, आमिर खान ,अदनान खान आदि उपस्थित रहे ।

