Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरभरतपुर सांसद संजना जाटव बनी संसद की जल संसाधन समिति की सदस्य

भरतपुर सांसद संजना जाटव बनी संसद की जल संसाधन समिति की सदस्य

मूकनायक

राजस्थान /भरतपुर

(राजवीर सिंह)

प्रदेश कांग्रेस महासचिव गिरीश जौहरी ने जानकारी देते हुए बताया कि देश की सबसे युवा दलित महिला सांसदों में से एक भरतपुर सांसद संजना जाटव को संसद में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। संजना को संसद की जल संसाधन समिति का सदस्य बनाया गया है। कमेटी में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि मुझे समिति ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन ईमानदारी से करूंगी। सांसद संजना जाटव ने बताया कि मैं लगातार भरतपुर संसदीय क्षेत्र में पानी की समस्या को संसद में उठने का कार्य कर रही थी। यहीं वजह है कि जल संसाधन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस कमेटी के माध्यम से लोकसभा क्षेत्र और राजस्थान में पानी की समस्या से अवगत कराने का कार्य करूंगी। जिस कमेटी का संजना को सदस्य बनाया गया है, वह नमामि गंगे समेत देशभर में सिंचाई और पानी से जुड़ी समस्या को देखती है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments