मूकनायक
राजस्थान/करौली
ओमप्रकाश वर्मा
सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेंद्र गारूवाल ओर से पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए करौली जिले में सरकारी परिसरों, तहसील, पुलिस चौकी, थानों, जीएसएस, मंदिर सहित सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने के साथ महत्वपूर्ण दिवसों पर रक्तदान करने व कराने में सराहनीय कार्य करने पर पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने पुष्पेंद्र गारूवाल को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गारूवाल ने पौधरोपण अभियानों में न केवल हमारे पर्यावरण को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई है। जो प्रेरणादायक है। वहीं आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अच्छा हरा-भरा पर्यावरण सुनिश्चित किया है।

