Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानशिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा आयोजित विद्यालय 17/19 वर्ग की हेडवाल खेलकूद...

शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा आयोजित विद्यालय 17/19 वर्ग की हेडवाल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

मूकनायक

राजस्थान/हिंडौन सिटी

अजीम खान चिनायटा

श्रीमहावीरजी/रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय श्री महावीर जी के खेल मैदान पर मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के गृह राज्य एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम द्वारा किया गया।

इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ खेल प्रतिस्पर्धा के लिए खेल को खेल की भावना से खेलना होगा खेल को खेल की भावना खेले जाने पर संपूर्ण राजस्थान का यह खेल महाकुंभ स्वस्थ परंपरा को जन्म देता है
उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा के अनुसार बालिकाओं को शक्ति स्वरूपा कहां गया है आज मुझे हजारों देवी स्वरूप बालिकाओं के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
मंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार खेलों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में लिए जाने का प्रावधान भी किया गया है जिससे आने वाले समय में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को राजकीय सेवा में लाभ मिल सकेगा।
इससे पूर्व उन्होंने मां शारदे की चित्रपट प्रदीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया मार्च पास्ट की सलामी ली एवं प्रतियोगिता का ध्वज चढ़ाकर विधिवत सात दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया ।वहीं भरतपुर संयुक्त शिक्षा निदेशक विनोद धवन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता को खेल की भावना से खेलने के लिए शपथ ग्रहण कराते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेल कर एक अच्छी खेल भावना साथ दिवसीय प्रतियोगिता से संपूर्ण राजस्थान के खिलाड़ी अपने साथ ले जाएं जिससे आने वाले समय में भी यह खेल भावना प्रत्येक खिलाड़ी में जागृत रहे और अनुशासित खिलाड़ी खेल परंपरा को आगे भी बनाए रखेंगे।

सर्वप्रथम संयुक्त संचालन समिति सचिव एवं प्रधानाचार्य महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय श्री महावीर जी के मुकुट कुमारी गुर्जर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए राजस्थान की 47 जिलों से भाग ले रही छात्रा खिलाड़ियों दलादीपति टीम इंचार्ज निर्णायक एवं आयोजन में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले प्रशासन पुलिस व स्वयंसेवकों सभी भामाशाहों का आभार जताते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हो रही है ।
प्रतियोगिता का प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा करौली इंद्रेश तिवारी ने प्रस्तुत करते हुए बताया कि 47 जिलों की 1511 छात्र खिलाड़ी 17 और 19 आयु वर्ग में भाग ले रही है वहीं इस उद्घाटन सत्र को सफल संचालन के लिए पी ई ओ श्री महावीर जी की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी नर्स, स्काउट प्रभारी ,मार्च पास्ट प्रभारी ,खेल मैदान प्रभारी ,स्टेज समिति आदि के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक वेदरत्न जैमिनी और प्रियाकांत बेनीवाल द्वारा किया गया
इससे पहले जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा करौली इंद्रेश तिवारी प्राचार्य डाइट पुष्पेंद्र कुमार शर्मा संयोजक एवं प्रधानाचार्य मुकुट कुमारी गुर्जर , वाइस प्रिंसिपल दिनेश चंद मीणा ,पुस्तकालय अध्यक्ष रामकेश मीणा , फील्ड मार्शल लोकेश मीणा ने माल्यार्पण, साफा बंधन व पुष्प गुच्छ भेंट कर गृह राज्य मंत्री , संयुक्त निदेशक भरतपुर विनोद धवन का स्वागत किया । ये रहे अतिथि उपस्थित* जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा करौली इंद्रेश तिवाडी,उप जिला कलेक्टर हिंडौन हेमराज गुर्जर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिंडौन प्राचार्य डाइट पुष्पेंद्र शर्मा, प्रतियोगिता पर्यवेक्षक विकास कुमार गुप्ता, एक्ट बोध ग्राम मुख बाघिर सत्येंद्र चतुर्वेदी, पूर्व उपनिदेशक वीर सिंह बेनीवाल,पतंजलि योगपीठ के स्वामी प्रवीर देव, पूर्व खेल प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा , पूर्व एडीपीसी समस अशोक कुमार जैन,का स्वागत किया । संयुक्त संचालन सचिव मुकुट कुमारी गुर्जर ने समस्त क्षेत्र इस कार्यक्रम को संचालित कर रहा है की तरफ से आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी नरेंद्र बाबा ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्रा 19 वर्ष आयु वर्ग में 47 टीमें एवं 17 वर्ष आयु वर्ग में 48 टीमें भाग ले रही है । सभी टीमों के कुल 1511 प्रतियोगी हैं । मार्च पास्ट में टीम अब्बल उद्घाटन समारोह में जय घोष की धुन पर की गई मार्च पास्ट में प्रथम झुंझुनू प्जिले की टीम अब्बल रही जय घोष पर कदमताल किया । प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पर नागौर रही। अतिथियों द्वारा दोनों टीमों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । 3 जिलों से नहीं आई टीम*राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में धौलपुर, डीग, झालावाड़ टीम नहीं आई । *मैदान में 180 शिक्षा अधिकारी कर्मचारी* प्रतियोगिता के संचालन के लिए शिक्षा विभाग ने करौली जिला सहित विभिन्न जिलों से 163 अधिकारी कर्मचारियों को खेल प्रतियोगिता में प्रतिनियुक्ति किया है जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्रधानाचार्य 34 स्थानीय शारीरिक शिक्षक 37 प्रति नियुक्त किए गए हैं अन्य कर्मचारी 57 वहीं शिक्षा निदेशालय बीकानेर से चयन समिति संयोजक , सदस्य, निर्णायक 35 व पर्यवेक्षक 1 लगाया गया है । प्रतियोगिता में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री महावीर धर्मेंद्र कुमार मीणा, उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा मानसिंह मीणा, व्याख्याता शारीरिक शिक्षा मुरारीलाल सकयवार, देवी सहाय शर्मा,,सुनील यादव, जय राम, महेंद्र गौतम, अमर सिंह मीणा, युधिष्ठिर, आदि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments