मूकनायक
राजस्थान/नदबई
(राजवीर सिंह)
लोकसभा भरतपुर सांसद संजना जाटव पहली बार नदबई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नाम गुदावली की पावन धरा आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर 2024 रविवार को बड़ी धूमधाम से किया गया।कार्यक्रम के आयोजन कर्ता कुंवर भूपेंद्र सिंह फौजदार पंचायत समिति सदस्य के सौजन्य से सांसद संजना जाटव को 51 हजार रुपए की माला एवं चांदी का मुकट पहनाकर भव्य स्वागत, अभिनंदन कर सम्मान किया गया। जाट नेता नैम सिंह फौजदार ने नदबई विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित कहा कि इस बार भरतपुर लोकसभा का चुनाव नीति अनीति,झूंठ एवं सत्य की लड़ाई, गरीब और अमीर की लड़ाई को लेकर हुआ। धौलपुर और भरतपुर के जाटों के साथ भारतीय जनता पार्टी ने हमारे युवाओं के साथ आरक्षण के नाम से छुरा घोपने का काम किया। जाट समाज के द्वारा तमाम आंदोलन करने के बाद बीजेपी सरकार ने धौलपुर भरतपुर के जाटों को आरक्षण को दरकिनार किया। देश की बहुत बड़ी पंचायत संसद में भरतपुर लोकसभा सांसद संजना जाटव ने सबसे पहले केंद्र में आरक्षण को लेकर धौलपुर,भरतपुर के जाटों की आरक्षण की मांग रखी। अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह उर्फ बंटी आजाद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भरतपुर लोकप्रिय सांसद संजना जाटव हमेशा सबकी आवाज संसद में उठाती है। भरतपुर धौलपुर में केंद्र में जाटों को आरक्षण नही है उसको लेकर सांसद संजना जाटव ने संसद में आबाज उठाई है। बीजेपी अपनी तू तू में में की लड़ाई लड़ रही है। बीजेपी ने अभी तक कोई विकास कार्य नही किया है। जिस समाज को आरक्षण की जरूरत नहीं है उस समाज को बिना मांगे आंदोलन के बिना आरक्षण दिया जा रहा है। मंच संचालन अशोक केशावत ने कहा कि भूपेंद्र सिंह फौजदार डायरेक्टर ने गांव नाम में डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क निर्माण के लिए साढ़े छह लाख रुपए की जमीन खरीदकर जाटव समाज को चिन्हित करके दी। पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना ने दस लाख रुपए सोलर डीप बोर के लिए राशि स्वीकृत करके दी लेकिन भेदभाव के कारण वो पैसा अभी तक लग नही पाया। मुख्य अतिथि संजना जाटव ने भरतपुर लोकसभा एवं नदबई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नाम गुदावली की समस्त जनता जनार्दन को मान सम्मान करने पर तहे दिल से आभार व्यक्त किया। सांसद संजना जाटव ने कहा कि आपके प्यार और आशीर्वाद एवं जन समर्थन की वजह से मैं सांसद बनी हू।सांसद ने गांव नाम में सांसद कोटे से सामुदायिक भवन निर्माण कराने की घोषणा की।सांसद ने कहा कि मैं हमेशा आपकी सेवा में समर्पित हू। आपकी समस्या के लिए 24 घंटे दरवाजे खुले हुए हैं। आप लिखित में या मौखिक रूप से मुझे कभी भी अपनी समस्या के बारे में अवगत करा सकते हैं। मेरे क्षेत्र की जनता जनार्दन देवता तुल्य है। सांसद जाटव से लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। सांसद ने जन समस्या सुनकर शीघ्र निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया साथ में राजस्थान में बीजेपी की वर्तमान सरकार भजनलाल सरकार पर पानी, बिजली, किसान के खेतो में बरसात के पानी से खराब फसल से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाने के लिए कोसा, इस मौके पर गिरीश जौहरी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस महासचिव, हरभजन ठेकेदार, कप्तान सिंह, अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह उर्फ बंटी आजाद, पिंकी ठेकेदार, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुंवर पुष्पेंद्र सिंह गोठरा, राकेश पचौरा, डॉ हेमू, राजवीर सिंह पत्रकार, हरिकिशन मीना ब्लॉक अध्यक्ष खेड़ली, नरेश शर्मा,राजवीर, सुनील मीना हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

