मूकनायक
राजस्थान/करौली
ओमप्रकाश वर्मा
जिला स्तरीय दलित अधिकार केंद्र के बैनर तले दलित अधिवक्ताओं का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन एक निजी पैलेस, तीन बड के पास करौली में आयोजन किया गया । जिसमे कार्यक्रम की शुरुआत में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बुद्ध बंदना कर कार्यक्रम का संचालन कश्मीरा सिंह द्वारा किया गया। इस आयोजन का खुशबू सोलंकी, एवम कश्मीरा सिंह के नेतृत्व में किया गया इस मौके पर दलित अधिकार केंद्र के मुख्य कार्यकारी संरक्षक हेमंत मीमरौठ ने दलित अधिकार केंद्र का परिचय कराते हुए उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला एवम चंदालाल बैरवा उपनिदेशक जयपुर दलित अधिकार केंद्र द्वारा नागरिक अधिकारी संरक्षण 1955 व संशोधन 1976 पर विस्तार से प्रकाश डाला एस. सी. एस. टी. अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 संशोधन अधिनियम 2015 एवम निदेशक सतीश कुमार द्वारा नवीन आपराधिक कानून तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता पर प्रकाश डाला तथा महिला प्रकरणों की पैरवी खुशबू सोलंकी, एवम कश्मीरा सिंह सहित वक्ताओं ने दलितों पर हो रहे अन्याय अत्याचार को कैसे रोका जाए इसके लिए श्रीचंद सहित जिला समन्वयक मीठालाल जाटव ,जिला समन्वयक शशि राजोरिया सहित दलित अधिकार केंद्र,मानवाधिकार केंद्र समिति,एवम दलित जन सामाजिक न्याय समिति के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे इस मौके कई जिलों करौली , सवाई माधोपुर, गंगापुर,जयपुर सहित अधिवक्ता जिनमे रघुवीर सिंह,दिनेश ,नरेश कुमार, राजू सिंह, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश वर्मा,रिंकू खेड़ी हैवत, देवीसिंह बैरवा,महेंद्र करसौलिया, पत्रकार दीपक कुमार करौली,शिवचरण मांची, मीरा बैरवा,रामरूप,सतीश कुमार, आशाराम बैरवा,ईश्वर सिंह,संतोष कुमार जाटव आदि सैकड़ों की संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे ।

