मूकनायक
राजस्थान/नदबई
(राजवीर सिंह)
नदबई क्षेत्र में चोरी व लूट की बारदात थमती नजर नही आ रही। अज्ञात बदमाश बेखौफ होकर आए दिन चोरी व लूट की बारदात को अंजाम दे रहे। अज्ञात बदमाश विगत एक पखवाडे में चोरी व लूट की आधा दर्जन से अधिक बारदात को अंजाम देकर पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गए तो दूसरी ओर स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।
देर रात नदबई-खेडली रोड पर गांव कटारा के समीप युवक बंशीलाल जाटव से अज्ञात बाइक सवार बदमाश करीब दस हजार की नगदी सहित बाइक व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। विभागीय सूत्रों की मानें तो पीडित युवक गांव छतरपुर से अपनी मजदूरी के पैसे लेकर लौट रहा। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बाइक को आगे खड़ा कर रास्ता रोकर लिया। बाद में पीडित से नगदी सहित बाइक व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। खास बात है कि, पीडित युवक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। लेकिन, इस संदर्भ में समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नही हुआ।

