मूकनायक
राजस्थान /नदबई
(राजवीर सिंह)
थाना पुलिस ने जानलेवा फायर कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वृताधिकारी वृत नदबई पूनम भरगड आरपीएस ने बताया कि 10 सितम्बर 2024 को गांव लुहासा निवासी हरिशचन्द पुत्र किशनसिंह ने गांव के ही सौनू उर्फ चेयरमैन के विरूद्ध उसके साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने तथा जान से मारने की नियत से पिस्टल फायर कर जांघ में गोली मारने का मामला थाना नदबई में पंजीबद्ध कराया था। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सौनू उर्फ चेयरमैन पुत्र हरिसिंह जाति जाट उम्र 20 साल निवासी लुहासा थाना नदबई को गिरफतार किया गया है।

