Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरपेयजल समस्या से परेशान लोगों ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता के...

पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता के नाम कनिष्ठ अभियंता को सौंपा ज्ञापन

मूकनायक


राजस्थान /वैर

राजवीर सिंह

कस्बे के बयाना गेट इलाके में वार्ड 16 की जाटव और हरिजन बस्ती में पेयजल की समस्या से परेशान लोगों ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता के नाम कनिष्ठ अभियंता रॉकी सैनी को ज्ञापन सौंपा है। वार्ड पार्षद कृपा जाटव ने बताया की वार्ड नंबर 16 बयाना गेट जाटव बस्ती और हरिजन बस्ती में विगत 15 दिनों से पानी की बहुत ज्यादा समस्या चल रही है। जिससे बस्ती वाले पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। जलदाय विभाग को फोन के जरिए काफी बार सूचित किया गया था। लेकिन कोई समाधान नहीं किया। गुरुवार को वार्ड 16 की महिलाओं व पुरुषों ने कनिष्ठ अभियंता रॉकी सैनी को ज्ञापन दिया और जल्द से जल्द समस्या से निजात कराने की मांग की है। गौरतलब है की जलदाय विभाग का डीपबोर बयाना गेट स्थित मोक्ष धाम में है। जिसमें रानी वाला बांध से पानी निकल कर भरा हुआ है। जिसके चलते खराब डीप बोर को सही नहीं करवाया जा रहा है। जलदाय विभाग द्वारा पानी के सूख जाने का इंतजार किया जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments