Thursday, February 26, 2026
Homeकेकड़ीराजकीय महाविद्यालय केकड़ी में स्वच्छता शपथ एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में स्वच्छता शपथ एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन

मूकनायक
शंकर लाल बैरवा
राजस्थान/केकड़ी


राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़े के तहत शपथ एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो अनिल कुमार गुप्ता ने अपने वक्तव्य में स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि हमारी वसुं-धरा को सुंदर हरा -भरा एवं स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना चाहिए।उन्होंने गांधीजी के स्वच्छता के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य चेतन लाल रैगर द्वारा सभी स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम का संचालन ज्योति मीना ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नीता चौहान ने किया। कार्यक्रम में डॉ.कोमल सोनी विकास कुमार डॉ.शिखा माथुर लाला राम लोधा नमिता शुभ्रा अग्रवाल खेमराज सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments