Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानसूरौठ में बंदरों का आतंक बड़ा महिला को किया घायल

सूरौठ में बंदरों का आतंक बड़ा महिला को किया घायल

मूकनायक

राजस्थान /हिंडौन सिटी


ओमप्रकाश वर्मा

सूरौठ कस्बे में इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हिंसक हुए बंदरों ने कस्बे की जाटव बस्ती में एक महिला को घायल कर दिया।
लोगों ने बताया कि सूरौठ के पूर्व उप सरपंच हरि सिंह जाटव की पत्नी हेमलता जब अपने घर पर बैठी हुई थी तभी बंदरों ने उस पर हमला बोल दिया। बंदरों ने महिला को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से महिला को बंदरों से बचाया। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकर सुरक्षा फाउंडेशन के तहसील मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवाड़ी ने जिला कलेक्टर से कस्बे में बंदरों को पकड़ने की टीम भेजने की मांग की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments