Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानबैडमिंटन की छात्र-छात्राओं की टीम करौली से झालावाड़ के लिए रवाना

बैडमिंटन की छात्र-छात्राओं की टीम करौली से झालावाड़ के लिए रवाना

मूकनायक

ओमप्रकाश वर्मा

राजस्थान /हिंडौन सिटी

बैडमिंटन की छात्र व छात्रा टीम हुई झालावाड़ रवाना करौली जिले की बैडमिंटन की 17 वर्ष एवम् 19 वर्ष छात्र व छात्रा की टीम सोमवार सुबह झालावाड़ के लिए रवाना हुई। दलाधिपति अरुण कुमार गुप्ता एवं कोच संतोष कुमार बेनीवाल ने बताया 68 वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु करौली जिले की 19 वर्ष छात्रा व 19 छात्र तथा 17 वर्षीय छात्र व 17 वर्षीय छात्रा की बैडमिंटन टीम रवाना हुई। इस मौके पर दलाधिपति अरुण कुमार गुप्ता टीम प्रभारी दिलीप सिंह सोलंकी , राम प्रकाश सोलंकी, गोपाल सिंह जाट कोच कर्मजीत कौर, कोच संतोष कुमार बेनीवाल की उपस्थित में सभी खिलाड़ियों को पार्षद राहुल हरसाना, डॉक्टर प्रेमराज सिंह डागुर, प्रधानाचार्य हेमेंद्र सिंह बेनीवाल आदि ने शुभकामनाओं के साथ टीम को रवाना किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments